LatestNewsछत्तीसगढ़

मंतूराम पवार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी , आठ शस्त्र जवान रहेंगे तैनात


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर –अंतागढ़ टेपकांड मामले में कल देर शाम खुलासे के बाद मंतूराम पवार की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मंतूराम ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद डीजीपी को पत्र लिखकर जान का खतरा बताते हुये सुरक्षा देने की मांग की थी। उनकी मांग पर अमल करते हुये डीजीपी के निर्देश पर उन्हें 08 जवानों की सुरक्षा दे दी गयी है। पवार अब एक हवालदार सहित 07 सशस्त्र जवानों के घेरे में हैं।
गौरतलब है कि कल देर शाम पवार ने अंतागढ़ टेपकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुये कहा था कि अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव-2104 में चुनाव मैदान से हटने के लिये उन पर दवाब बनाया गया था। इसके लिये तत्कालीन रमन सरकार, तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, तत्कालीन विधायक अमित जोगी ने 07 करोड़ की डील करायी थी।इस खुलासे के साथ ही उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुये सुरक्षा देने की मांग की थी।

Share This News