FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल अमित तिवारी ने वायु सेना स्टेशन भोवाली का दौरा किया।

मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल अमित तिवारी ने वायु सेना स्टेशन भोवाली का दौरा किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

एयर मार्शल अमित तिवारी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान ने 22 मई 2021 को  पूनम तिवारी, अध्यक्षा, वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) के साथ वायु सेना स्टेशन भोवाली का दौरा किया। उनका स्वागत ग्रुप कैप्टन पीपी देसाई, स्टेशन कमांडर, वायु सेना स्टेशन भवाली और श्रीमती तेजस्विनी देसाई, अध्यक्ष वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (स्थानीय) ने किया।

अपने दौरे के दौरान, एयर मार्शल अमित तिवारी ने स्टेशन के संचालन, रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न सुविधा केंद्रों और प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए स्टेशन की तैयारियों का भी जायजा लिया। एयर मार्शल ने स्टेशन के सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपना अच्छा काम जारी रखने का आह्वान किया।

वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्यक्षा श्रीमती पूनम तिवारी ने विभिन्न अफवा वेंचर्स का दौरा करने के अलावा गूगल मीट पर वायु सेना स्टेशन भोवाली के वायु सेना कर्मियों की पत्नियों के साथ ऑनलाइन बातचीत की। श्रीमती पूनम तिवारी ने स्टेशन द्वारा संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की और सभी को अच्छी पहल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This News