महाविद्यालय बेरीनाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का दूसरा दिन
महाविद्यालय बेरीनाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का दूसरा दिन

न्यूज़ होम लाइव नेटवर्क
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सूठा के कुशल मार्गदर्शन में प्रारंभ हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दूसरे दिन *लोकपर्व हरेला* के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों,प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए . कार्यक्रम अधिकारी डॉ लीलाधर मिश्र ने हरेला लोक पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए सभी लोगों को अपने आसपास पड़ोस गांव में भी वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया. NSS प्रभारी डॉ प्रतिभा बिष्ट ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है. इसके प्रति जागरूक होना हमारा कर्तव्य है महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पी सी मठपाल ने समस्त स्वयंसेवियों को इस तरह के पुनीत कार्य में हमेशा प्रतिभाग करने के लिए लिए प्रेरित किया, स्वयंसेवी दीपा, दीक्षा, दीपक पंत, योगेश कुमार, शिवानी, अंजलि, प्रियंका, भावना, प्रीति, निशा, हेमंत समेत अन्य स्वयंसेवियों ने वृक्षारोपण कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई..
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कामद कुमार, डॉ ममता जोशी, डॉ मनोज कुमार,दीपक मनराल, सुरेंद्र कुमार, विवेक, श्रीमती जानकी समेत अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे..

