berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

युवा स्वयंसेवीयों ने किया समस्त विकासखंड में वृक्षारोपण।

युवा स्वयंसेवीयों ने किया समस्त विकासखंड में वृक्षारोपण।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। नेहरू युवा केंद्र, पिथौरागढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान से उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में युवा एवं महिला मंडलों के सदस्यों ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया तथा पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया | जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला पर्व के अवसर पर युवा मंडलों की सहायता से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के औषधिय पौधे, बांज, चीड़ इत्यादि का रोपण किया गया। तथा उनके संरक्षण का दायित्व भी संबंधित युवा मंडल के सदस्यों ने लिया। इसके अतिरिक्त धुव्र डोगरा ने वेबिनार के माध्यम से सभी युवा मंडलों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया तथा वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्ष हमें केवल स्वच्छ वायु ही प्रदान नहीं करते अपितु विभिन्न प्रकार के पुष्प ,फल ,औषधि, ईंधन ,रोजगार आदि भी प्रदान करते हैं। अतः हमें इनकी महत्ता को समझाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु सभी लोगों को प्रेरित करना चाहिए तथा साथ ही वृक्षों को काटने तथा आग से बचाने हेतु सदैव प्रयासरत रहना चाहिए|

Share This News