FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल आज रहेंगे सोनाखान दौरे पर,

मुख्यमंत्री बघेल आज रहेंगे सोनाखान दौरे पर

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

 

रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोनाखान में आयोजित वीर नारायण सिंह शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 01:00 बजे सोनाखान पहुंँचेंगे। वे दोपहर 01:10 बजे से 02:10 बजे तक सोनाखान में आयोजित वीर नारायण सिंह शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहाँ आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात सीएम बघेल दोपहर 02:15 बजे हेलीकॉप्टर में सोनाखान से रवाना होकर 02:45 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर पहुँचेंगे। फिर पुलिस ग्राउंड से कार द्वारा रवाना होकर 02:55 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।

Share This News