मृत्युंजय महादेव यज्ञ का समापन 2 सितंबर को वेदध्वनी व पूर्णाहुति के साथ संपन्न
न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकांन्त पंत
हल्द्वानी / फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान अखिलेश त्रिपाठी के तत्वावधान में 26 अगस्त से आयोजित श्री मृत्युंजय महादेव यज्ञ का समापन 2 सितंबर को वेदध्वनी व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर उन्होंने कहा देवों के देव महादेव भगवान मृत्युंजय की महिमा अपरंपार है । जो प्राणी इनकी शरणागत है ,वह समस्त संतापों व भयों से मुक्त है, भगवान शिव को कल्याण का देवता भी कहा जाता है ।कल्याण करना ही इनका परम धर्म है। यह अपने भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। इन्हें मृत्युंजय भी कहा जाता है । इनकी आराधना करने से मनुष्य काल पर भी विजय प्राप्त कर सकता है । यह सर्वोपास्य देवता है ।देवता, ऋषि ,मुनि ,यक्ष गंधर्व ,राक्षस ,सभी इनकी आराधना करते हैं ।हल्द्वानी में अपने यजमान रजनी शर्मा पत्नी सूबेदार रवि शर्मा,के यहां महामृत्युंजय जप का उनके द्वारा किया जा रहा अनुष्ठान पूर्णाहुति 2 सितंबर को वेद ध्वनि के साथ सम्पन हुई।

