झीरम घाटी हत्याकांड की अगली सुनवाई 24 सितंबर को
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर — झीरम घाटी हत्याकांड की जाँच कर रही आयोग ने आज प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस नेता दौलत रोहड़ा की याचिका मंजूर कर ली। दौलत रोहड़ा ने जांच में अहम तथ्यों और साजिशों की जानकारी को शामिल करने के लिये जांच आयोग के समक्ष याचिका लगायी थी।
बिलासपुर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन की बैच ने झीरम घाटी हत्याकांड की एनआईए जाँच को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई की। जिसमें झीरम हत्या कांड के मामले में प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस नेता दौलत रोहड़ा और विवेक बाजपेयी ने NIA की जांच पर जताया संदेह जताते हुये जाँच को अधूरा बताया है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं की याचिका मंजूर कर ली और अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

