मैन दिल्ली रोहतक के नजदीक बराही मोड़ के पास मिला व्यक्ति का शव ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता सुनील शर्मा
बहादुरगढ़ की आवाज न्यूज चैनल क्राइम स्पेशल से पत्रकार प्रवीन चोपड़ा की रिपोर्ट बहादुरगढ़ शहर के पर बराही मोड़ के पास सड़क किनारे सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना राहगीर ने पुलिस को 100 नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही सैक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पूछताछ जुटी ।वही मृतक शव के पास से उसका आधार कार्ड,पेन कार्ड मिलने से व्यक्ति की पहचान वासुदेव राउत उड़ीसा उम्र 40 साल की बताई जा रही है जो कि हाल ही सूर्या कंपनी के बने सूर्या कॉलोनी में का रहने वाले था। मृतक वासुदेव राउत बहादुरगढ़ सूर्य कंपनी में पिछले 20 साल से कार्यरत था ।पुलिस ने बताया कि मृतक वासुदेव राउत ने ज्यादा शराब पीने का आदि था और ज्यादा शराब के नशे में सड़क किनारे अगले दिन सुबह मृत अवस्था मिला । वही ज्यादा शराब पीने की वजह से वासुदेव रावत की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवा दिया है ।वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया ।

