नैनीताल में सीजन की छठी बर्फबारी से शहर की रौनक बढ़ गई है । पर्यटक और पर्यटन व्यवसायी दोनों के चेहरे खिल उठे हैं ।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता नैनीताल उत्तराखंड
उत्तकराखण्ड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल में सीजन की छठी बर्फबारी से शहर की रौनक बढ़ गई है । पर्यटक और पर्यटन व्यवसायी दोनों के चेहरे खिल उठे हैं ।
नैनीताल में इस वर्ष हुई बर्फबारी ने वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । रातभर हुई बरसात के साथ ही सवेरे जब लोगों की नींद खुली तो शहर के उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में बर्फ की सफेद चादर ढकी थी । ये इस मौसम की छठी बर्फबारी थी जिसे देखकर लोग अति उत्साहित हो गए । मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यहां पर्यटकों का आवागमन भी शुरू हो गया । हल्की शीतलहर से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली । लोग गरम कपड़ों में ढके नजर आए । नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों जैसे नयना पीक, स्नो व्यू, अयार पाटा, हिमालय दर्शन, बिरला चुंगी, सात नंबर, किलबरी और बारह पत्थर में बर्फ पेड़ों पर टिक गई । चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर फैल गई । आसमान खुला तो नजारा देखने लायक था। पहाड़ी से नीचे उतरते बादलों ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए । शीतलहर ने झील के पानी को बेचैन कर दिया और लहरें उठने लगी । नैनीताल के निचले हिस्से में बरसात होने के कारण बर्फ टिक नहीं सकी । पर्यटक नजारा देखकर खुश हो गए ।

