FEATUREDLatestNewsदिल्ली

मोटेरा स्टेडियम को संबोधित करने के बाद आगरा रवाना हुये अमेरिकी राष्ट्रपति ।


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


अहमदाबाद — अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम के बाद मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां ट्रंप ने ‘नमस्ते-नमस्ते’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुये कहा, “अमेरिका भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा। मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है। शानदार स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूंँ। ट्रंप ने आगे कहा, “आपकी मेहमाननवाजी के लिये हम हमेशा आभारी रहेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘जैसा कि हम अपने रक्षा सहयोग बनाये रखते हैं। अमेरिका भारत को धरती पर सबसे अच्छे सैन्य उपकरण देने के लिये तत्पर है। हम अब तक का सबसे बड़ा हथियार बनाते हैं। हम सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं और हम अब भारत के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “पूरे विश्व में लोग डीडीएलजे और शोले जैसी बॉलीवुड फिल्मों, भांगड़ा और क्लासिक डांस को देखने में बहुत आनंद लेते हैं। आपके पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटर भी हैं।” ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार जताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “ट्रंप ने भारत के प्रति अपने विशेष प्यार को हमेशा प्रदर्शित किया है। भारत और अमेरिका के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। आज भारत की सेनायें जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही है, वह देश अमेरिका है।” मोटेरा स्टेडियम में दो मजबूत राष्ट्रों के प्रमुख के मौजूदगी में दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप का नारा लगाया। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, डोनॉल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहे। मोटेरा स्टेडियम के कार्यक्रम के बाद ट्रंप परिवार ताजमहल का दीदार करने आगरा के लिये रवाना हो गये।

Share This News