रक्तदान शिविर में दी स्वास्थ्य संबंधित जानकारिया।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता लालकुआं
लाल कुआं के सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पेपर मिल के कर्मचारी व क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही डॉक्टर सुनील मधवार का कहना था कि इस कैंप में अभी तक 200 से ढाई सौ लोग पहुंचे हैं और आशा है करीबन 300 से 350 सौ लोग अपना ब्लड देकर इस कैंप में सहयोग करेंगे उन्होंने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल में लगातार ऐसे स्वास्थ्य संबंधी कैंप लगाए जाते हैं क्योंकि मानव जीवन के लिए रक्त बहुत आवश्यक है और यह किसी कारखाने में भी नहीं बनता जरूरतमंद को जब खून की आवश्यकता होती है तो उसे खून ही चाहिए ।
वही डॉक्टर सुनील मधवार का कहना था कि अब गर्मियों के दिन आ रहे हैं तो सभी लोगों को पानी को साफ व स्वच्छ पीना चाहिए और पानी को उबालकर ठंडा करके पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है । साथ ही साथ खाने को साफ-सुथरे ढंग से रखे वह बनाएं ताकि पीलिया तथा गंदे पानी से होने वाली पेट की होने वाली बीमारियों से बचा जा सके
वही सीमा मधवार का कहना है कि यह कैंप लगातार लगाई जानी चाहिए इस कैंप में आज सुशीला तिवारी के डॉक्टर व बेस अस्पताल के डॉक्टर भी पहुंचे हैं वह उनके सहयोग से प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा यूनिट ब्लड की ली जा सके ताकि जरूरतमंदों तक रक्तदान शिविर के माध्यम से खून पहुंचाया जा सके।

