FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल खेल महाकुंभ मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़ जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पिथौरागढ़ प्रशांत कुमार चौहान ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग जनपद पिथौरागढ़ द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।विकास खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन आठों विकास खण्डों में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।उन्होंने अवगत कराया कि, वर्तमान में जिले के समस्त न्याय पंचायत स्तर पर यह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है जो 5 दिसम्बर तक चलेगी। 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खेल महाकुंभ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित होंगी जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजेता प्रतिभागी आदि प्रतिभाग करेंगे।उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर कबड्डी, खो-खो, बैटमिंटन, बॉलीबॉल, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर 12, 17,19 व 21 वर्ग में आयोजित होंगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 15 से 25 दिसम्बर, 2019 के मध्य जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जिला मुख्यालय में आयोजित होंगी, जिसमें महिला वर्ग के साथ ही विकास खण्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के मध्य विभिन्न वर्गों में खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित होंगी।जिला स्तर पर दो अतिरिक्त जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता सीधे स्तर पर आयोजित होंगी।उन्होंने अवगत कराया कि विकास खण्ड एवं जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम,द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागियों को नकद इनाम की धनराशि दी जाएगी। श्री चौहान ने अवगत कराया कि इन प्रतियोगिताओं को शिक्षा विभाग के खेल समन्वयक तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न कराई जाएंगी।उन्होंने प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने का आहवान किया हैं। तथा कहा कि अधिक जानकारी के लिए अपने विकास खंड़ के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खंड़ शिक्षा अधिकारी व खंड़ विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता हैं।

Share This News