FEATUREDLatestNewsuttarakhandपिथौरागढ

यूनिफार्म पाकर खिल उठे बच्चों के चहरे ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

गणाई गंगोली(पिथौरागढ) गणाई गंगोली के जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ी व प्राइमरी लाखतोली में प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान ग्वाड़ी मंजू डसीला द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों को दो जोड़ी आकर्षक यूनिफॉर्म बालिकाओं हेतु दुपट्टे बालकों हेतु निजी बिद्यालयों की तर्ज पर टाई व बेल्ट बितरित किये गए। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रबंधन समिति श्रीमती दीपा देबी हंसी देबी सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनील सिंह डसीला नीरज पथनी सहित दर्जनों अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे। बिद्यालय में किये जा रहे नवाचारी प्रयोग से अभिभावक काफी उत्साहित दिखे। संचालन करते हुए शिक्षक हरीश कोठारी द्वारा बिद्यालय की छात्रसंख्या बढ़ाने हेतु बिद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रधान मंजू डसीला द्वारा हर संभव मदद का आस्वासन दिया गया। समाजसेवी सुनील डसीला ने बिद्यालय की गतिबिधि से उत्साहित होकर घोषणा की कि गांव के घर घर जाकर छात्रों को अपने बिद्यालय में भेजने हेतु प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश सिंह बनकोटी, शिक्षक हेमंत पथनी , नारायण दत्त अंडोला , नीता बनकोटी, रबीन्द्र मेहता व भोजन माताओ लक्ष्मी देबी व जानकी देवी का बिशेष सहयोग रहा।

Share This News