FEATUREDLatestNewspithoragarhउत्तराखंडबेरीनाग

जीआईसी बेरीनाग के अंग्रेजी विषय के अध्यापक गोविंद सिंह बोरा का अकस्मिक निधन।

न्यूज होम लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग राजकीय इन्टर कालेज बेरीनाग में अंग्रेजी विषय के अध्यापक गोबिन्द सिंह बोरा उम्र 60 मंगलवार को जीआईसी रोड अपने घर के छत में धूप सेक रहे थे अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया । इनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2020 को होनी थी गोविंद सिंह बोरा के पिता गोसाई सिंह स्वतंत्र संग्राम सेनानी ग्राम चोकी गणाई गंगोली के निवासी थे। इनकी पत्नी गंगा बोरा महाविधालय मुवानी में प्राचार्य हैं। इन के एक पुत्री दो पुत्र हैं पुत्री द्वाराहाट पॉलिटेक्निक प्रवक्ता बड़ा पुत्र इंजीनियर छोटा पुत्र लेफ्टिनेंट है इनके निधन से शोक व्यक्त करने वालो में राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य हरिप्रसाद लोहिया पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र शेखर पाठक, अंग्रेजी प्रवक्ता डीआर टम्टा हुकम सिंह बोरा ,प्रताप सिंह बोरा, ग्राम प्रधान चौकी भुवन सिंह बोरा मदन सिंह बोरा जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, अशोक बोरा, कैप्टन, नैन सिंह बोरा ,केशव सिंह बोरा बिशन सिंह बोरा ने दुख जताया।

Share This News