FEATUREDHealthLatestNewsuttarakhandबेरीनाग

राजकीय एलोपथिक अस्पताल जाबुकाथल में वृहद आयुष रक्षा किट वितरण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पिथौरागढ़ के निर्देश के क्रम में आयुष विंग,राजकीय एलोपथिक अस्पताल जाबुकाथल में वृहद आयुष रक्षा किट वितरण अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ निष्ठा शर्मा कोहली द्वारा लगभग 7 गाँव की आशा,और ए एन एम के माध्यम से55, आयुष रक्षा किट और45, आयुष 64 दवाका वितरण किया गया।

डॉ निष्ठा ने बताया कि इस बार कोविड और पोस्ट कोविड रोगियों हेतु भारत सरकार के गाइडलाइन के तहत”आयुष 64″ टैब भी निःशुल्क प्रयोग हेतु दी जा रही हैं।कोरोना से हाल में ही ठीक हुए मरीजों को पोस्ट कोविड से होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं हेतु उक्त आयुष 64 दवा रामबाण साबित हो रही है। सम्बन्धित आशाओं को अपने अपने क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग और कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन हेतु लोगो को प्रोत्साहित करने के सुझाव दिये।न्याय पँचायत के थर्प, बड़ेत बाफिला, बर्सायत, कालीविनायक, कालासिला, मातोली आदि गांवों की आशाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरविंद नौटियाल, ए एन एम हेमा भौर्याल, चंपा बाफिला,बसंती बाफिला,दीपा भट्ट ,गोविंदी देवी आदि आशाएं मौजूद रही।

Share This News