berinagLatestNewsuttarakhandपिथौरागढबेरीनाग

राम बैकुंठ धाम प्रस्थान तक की लीला के मंचन के साथ ही रामलीला समापन।

न्यूज होम लाइव व्यूरो डिजिटल डैस्कः-

बेरीनाग श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग द्वारा चतुर्थ दिवस के लव कुश लीला का मंचन किया गया।जिसमें सीता अयोध्या आगमन से राम बैकुंठ धाम प्रस्थान जाने तक की लीला के मंचन के साथ लीला समापन की गई। सीता का धरती में समागम के दृश्य को दर्शकों द्वारा काफी सहारा गया।जिसमे राम की भूमिका में मनीष पंत, लक्ष्मण सुन्दर मनराल, सीता राजेश पंत, बाल्मिकी विपिन पंत, लव सौरव उप्रेती ,कुश लक्ष्य रौतेला,भरत नीरज जोशी, हनुमान आनन्द सिंह, यमराज दान सिंह, दुर्वासा जगदीश बिष्ट थे।
पंकज पंत के निर्देशन में रामलीला एवम लव कुश लीला का मंचन किया जा रहा है। पात्रों का मेकअप अध्यक्ष बलवंत धानिक और प्रेम लाल शाह द्वारा किया गया।
लव कुश लीला मंचन में देवेन्द्र लाल, मदन पंत, महेश पंत, ललित बाफिला, मनीष पंत, राजेश पंत, मनोज रावत, रत्नाकर पाण्डे, आदि द्वारा सहयोग किया गया ।
कल परायण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है

Share This News