LatestNewsझारखंड

नकबजनी के तीन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के सामान जब्त

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- राजधानी के सड्डू स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सूने मकानों में चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राईमब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 नग गैस सिलेण्डर, 1 नग एल ई डी टीव्ही, 1 नग गैस चूल्हा एवं सोने चांदी के जेवरात बरामद किए है।

बता दे कि सड्डू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के तीन सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस के टीम ने आरोपी के पतासाजी में जूटी थी। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर मुखबीर लगाये गये। मिशन सिक्योर सिटी के तहत् घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ-साथ चोरी व नकबजनी के पुराने एवं हाल में ही जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में पतासाजी किए। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। जिससे पुलिस ने सड्डू में ही रहने वाले आरोपी आबिद एवं राजा विश्वकर्मा को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिससे दोनों आरोपी गुमराह करने का प्रयास किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने तीनों सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के 3 नग गैस सिलेण्डर, 1 नग एल ई डी टीव्ही, 1 नग गैस चूल्हा एवं सोने चांदी के जेवरात बरामद किए है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख के आसपास है। बताया जाता है कि आरोपी आबिद उर्फ छोटू पूर्व में भी वाहन चोरी व नकबजनी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं राजा विश्वकर्मा भी नकबजनी के मामले में जेल में सजा काट चुका है।

Share This News