लॉक डाउन में गाइड लाइन्स को लेकर मंत्री मंडल के सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री की अहम बैठक संम्पन्न।
न्यूज होम लाइव डैस्क
देहरादून–लॉक डाउन में गाइडलाइन्स को लेकर मंत्री मंडल के सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया।
भारत सरकार की गाइड लाइन्स को मानना ज़रूरी पहाड़ के 9 जिलों को भी 3 मई तक नहीं मिलेगी छूट पहले सरकार कोरोना न होने की बात कहकर पहाड़ी जिलों में लाॅकडाउन से छूट देने के की कर रही थी बात लेकिन केंद्र ने गाइड लाइन दी है उसे ही माने ।शादी समारोह को राज्य में मिलेगीअनुमति।
शादी में 5 लोगों को शामिल होने मिलेगी अनुमति।
राज्य में 3 मई तक नहीं खुलेंगी शराब दुकान।
अंतिम संस्कार में 20 लोगों को जाने की इजाजत।
अंतिम संस्कार के लिए डीएम की लेनी होगी परमिशन। राज्य में सार्वजनिक मास्क पहनना अनिवार्य। 20 अप्रैल के बाद इंडस्ट्री चलाने की मिलेगी परमिशन।गाइडलाइन्स के मुताबिक ही मिलेगी परमिशन। इंडस्ट्री में काम शुरू करने की परमिशन डीएम देंगे।निर्माण कार्यों के लिए मज़दूर बाहर से नहीं आएंगे।कंस्ट्रक्टन मैटीरियल की दुकानें बंद होने से दिक्कत। इस मामले में भारत सरकार से करेंगे बात।सचिवालय और विधान सभा ऑफिस कल से खुलेंगे।गाइड लाइन्स फॉलो करते हुए शुरू होगा कामकाज।अनु सचिव से ऊपर रैंक के सभी अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद।अनु सचिव से निचले स्तर का स्टाफ 33 परसेंट स्टाफ रहेगा।सभी मंत्री कल से विधानसभा में बैठ सकेंगे।।चारधाम को लेकर हुई मीटिंग में हुई चर्चा।गंगोत्री-यमुनोत्री में पूजन में रावल की अनिवार्यता नहीं।दोनों रावल को कार से लाने की मिलेगी अनुमति।भारत सरकार को भेजा गया रावल के लिए प्रस्ताव। दोनों रावल को आने पर किया जाएगा क्वारीनटीन।
बद्री-केदार मंदिर समिति के नियम के मुताबिक चलेगी प्रक्रिया।केदारनाथ में रावल किसी को बना सकते हैं प्रतिनिधि।बद्रीनाथ के लिए टिहरी राज परिवार की ली जाएगी राय। राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 हेत जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सम्बन्धित जिला माजस्ट्रटो द्वारा Disaster Management Act-2005 के अन्त्तगत दिए गए निहित निया अनुसार जुर्माना एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी
सार्वजनिक स्थलों पर:
1. समस्त सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यालयों में प्रत्येक आम जन को मास्क पहनना आवश्यक होगा।
2. कोई भी व्यक्ति यदि एक स्थान से दूसरे स्थान को आवागमन करता है किसी सार्वजनिक स्थल, कार्यस्थल तथा यातायात तो उसे social distancing हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों को पालन करना आवश्यक होगा।
3. किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 05 या उससे अधिक व्यक्तियों का होना प्रतिबंधित होगा।
4. किसी भी शादी समारोह या अंत्येष्टि आदि के कार्यक्रम हेतु जिला मैजिस्ट्रेट की अनुमति आवश्यक होगी।
5. किसी भी सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर सम्बन्धित व्यक्ति को जुमीने से दण्डित किया जायेगा।
6. शराब, गुटका, तम्बाकू आदि की ब्रिकी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगी साथ ही सार्वजनिक स्थल पर थूकना भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित होगा।
कार्यस्थल-
7. प्रत्येक कार्यस्थल पर Temperature screening की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए तथा उपयुक्त स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होनी आवश्यक है।
8. कार्यस्थल पर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान कम से कम 01 घण्टे का अन्तराल होना चाहिए साथ ही स्टाफ भोजन के दौरान social distancing का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
9. 65 वर्ष आयु से अधिक कार्मिकों एवं जिन अभिभावकों के बच्चे 05 वर्ष से कम आयु के है उन्हें घर से ही कार्यालय का काम करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।
10. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्मिकों एवं आम जन को “आरोग्य सेतु’ का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए।
11. सभी संस्थाओं को कार्मिकों के शिफ्ट परिवर्तन के मध्य सेनेटाईज करना चाहिए।
12. बड़ी गोष्ठियों को प्रतिबन्धित किया जाये।
निर्माण प्रतिष्ठान:
13. निर्माण स्थल के सतह को निरन्तर साफ करने तथा कामगारों के हाथ धोने की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए।
14. किसी भी शिफ्ट का ओवरलेप नही होना चाहिए तथा भोजन के दौरान भोजनालय में भी social distancing का पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित किया जाये।
15. आस पास के क्षेत्र को पूर्णतः स्वच्छ रखा जाये।


