FEATUREDGeneralLatestNewsझारखंड

वार्ड सदस्य को सवारी गाड़ी ने कुचला, हुई मौत।

वार्ड सदस्य को सवारी गाड़ी ने कुचला, हुई मौत

न्यूज होम लाइव संवाददाता अरविन्द अग्रवाल:-

झारखण्ड के रायडीह (गुमला) रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नीच खटंगा गांव में लहरू चीक बड़ाई क के घर के पास घुमावदार मोड़ में लालमाटी गांव निवासी छत्रु मुंडा (45) को सामने से आ रहे सवारी गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग 5:30 बजे की है। वे ऊपर खटंगा पंचायत के वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य थे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कांसीर साप्ताहिक बाज़ार से अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।इसी क्रम में ऊपर खटंगा की ओर से तेजी से आ रहे सवारी गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि तीखा मोड़ और पुटुस के घने झाड़ियों होने की वजह से आमने सामने दिखाई नहीं पड़ा और दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि गजाधर सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोहर राय और ओ बी सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बीरबल सिंह कार्यकर्ता के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना दिया। रायडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

Share This News