berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

विकास मानव सेवा समिति ने वन पंचायत राई गढस्यारी में पौधा रोपण किया…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क उत्तराखण्ड


कैलाश चन्याल की रिपोर्ट

बेरीनाग। पंडित हरिदत्त पेटशाली ग्राम विकास एवं मानव सेवा समिति, चितई अलमोड़ा के सहयोग से ललित मोहन पेटशाली सोप स्टोन माइंस राई गढ़स्यारी द्वारा रविवार ग्राम राई गढ़स्यारी में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुवात की गई, जिसमे ग्राम राई गढ़स्यारी के सामुदायिक स्थानों पर पौधे लगाए गए तथा घरों में फलदार पौधे लगाए गए व ग्रामीणों को वितरित किये गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम पंत , पट्टी पटवारी राईआगर राजेन्द भंडारी, प्रसिद्ध फिल्मकार निशांत भारद्वाज, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, दीपक गुप्ता, अक्षय बाफिला, अजय रौतेला, सरपंच राई आगर चंद्र प्रकाश ततराड़ी , शैलेश बिष्ट, युवा मंच राई गढ़स्यारी के जनक ततराड़ी, विनोद ततराड़ी, मनीष रौतेला, कृष्ना , राजेन्द्र प्रसाद , महेश सिंह,प्रकाश चंद्र , गंभीर सिंह व अन्य ग्रामीण जन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सोप स्टोन कंपनी के डायरेक्टर भास्कर पेटशाली ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण के साथ ही साथ जो पौधे लगाए है उनकी सुरक्षा करना भी है, जिस कारण फलदार पोधो को घरों में लगाया गया है।

Share This News