बेरीनाग क्षेत्र में हिन्दी फिल्म शूटिंग सम्पन्न…
बेरीनाग कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल…
बेरीनाग स्थानीय संस्कृति , कला एंव विकास पर बनी फिल्म दो दिन चले अढाई कोस की सूटिग समाप्त होने के बाद नयी फिल्म मेरी क्या गलती की सूटिग जल्दी ही शुरू की जायेगी यह जानकारी ऱविवार को पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के डायरेक्टर निशांत भारद्वाज ने दी इस मौके पर भाष्कर पेटशली ने कहा की क्षेत्र मे पहली फिल्म के सफल सूटिग के बाद दूसरे चरण में सब लोगो के सहयोग से दूसरी फिल्म नवांकुर फिल्म के बैनर तले फिल्म मेरी क्या गलती है का निर्माण किया जायेगा । इससे पूर्व फिल्म दो दिन चले अढाई कोस की सफलता पूर्वक शूटिंग खत्म करने के पश्चात उसके पोस्ट प्रोडक्शन के साथ साथ निरंतर निर्माण की प्रकिया को अनवरत जारी रखते हुये नयी फिल्म मेरी क्या गलती है की परिकल्पना तैयार की गयी है । सिनेमा के अस्तित्व में आने के पश्चात से लेकर अब तक फिल्मकारो ने सदैव स्त्री की पीड़ा को बड़ी ही तन्मयता से दिखाने का सार्थक प्रयास किया है परन्तु एक पुरुष परिवार के लालन पालन के लिये किस प्रकार की पीड़ाओ से गुजरता है इस विषय पर फिल्मकारो ने विशेष ध्यान नहीं दिया । फिल्म मेरी क्या गलती है इस तरफ ध्यानाकर्षण करने का प्रयास है । फिल्म के माध्यम से पुरुषो द्वारा दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों से किस तरह जूझा जाता है , किस तरह अपनी व्यक्तिगत परेशानियों को दरकिनार करके परिवार एंव अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान किया जा रहा है इस मौक पर भाष्कोर पेटशाली, अक्षय बाफिला, निशांत भारद्वाज,, आदि कई लो मौजूद रहे


