FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून

विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त, एक जुलाई से स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं शुरू ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखंड के समस्त शासकीय एवं अर्ध शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया।  1 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह अलग बात है कि आफ लाइन कक्षाएं कब शुरू होंगी इसे लेकर अभी संशय ही है।आज संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने 30 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने और एक जुलाई से आन लाइन कक्षाएं शुरू किए जाने के आदेश जारी कर दिए। इससे पूर्व शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अभी स्कूल खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि जिस प्रकार से उत्तराखंड में अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में ही बड़ी कक्षाओं को खोल दिया जाएगा।पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही शिक्षा विभाग परीक्षा परिणामों की भी तैयारी कर रहा है और इसके लिए यह जरूरी है की अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम को पटरी पर लाया जाए।

Share This News