विधायक मीना गंगोला ने पॉखू कोटगाडी से नायल सपोली थल क्षेत्र में राशन वितरण किया।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन में सोमवार को विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट विधानसभा के बेरीनाग विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायतो कोटगाडी,चौसाला, भट्टीगांव, दड़मोली, सुनेती, आमथल, लेजम, गोल, नायल सपोली में जरूरत मंद गरीब,असहाय,परिवारों को खाद्यान किट वितरित किये गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ,ब्लाक प्रमुख विनिता बाफिला ,जेष्ठ ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र पाँगती , जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला ,जिला योजना समिति सदस्य गोकुल गंगोला , जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला ,ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कार्की , जिला पंचायत सदस्य ज्योति जोशी , दिनेश आर्या ,बसन्त लोहनी , नवीन कोश्यारी ,चंदन कोश्यारी ,महेश कुमार ,ग्राम प्रधान गोल मदन रावत , सतीश जोशी , देवेन्द्र धानिक ,कुलदीप रावत ,नवीन कुमार ,देव राज रौतेला, विनोद डसीला ,सहित राजस्व प्रशासनिक मौजूद रहे।

