विधायक मीना गंगोला ने हॉस्पीटल की व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।
न्यूज होम लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल
डॉक्टर नही देख रहे हैं अच्छे से मरीज :
बेरीनाग नगर के समुदायिक स्वास्थ केन्द्र में शनिवार शाम को कोटमुन्या से 108 एम्बुलेंस से आयी एक नेपाली बीमार बुजुर्ग का उपचार मे लापरवाही का मामला प्रकाश मे आया है । सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान सिंह रावत नेपाली के लिए फल लेकर चिकित्सालय पहुचे तो उन्हे पता चला नेपाली मरीज को अस्पताल प्रशासन देख भाल नही कर रही है ना ही इसे खाना दिया जा रहा हैं । इस पर हनुमान सिह ने बताया इस बुजुर्ग नेपाली व्यक्ति का अस्पताल प्रशासन ठीक ढंग से ईलाज नही कर रहा है।अस्पताल को चाहिये कि इस मरीज का उपचार व इसके भोजन की व्यवस्था करनी चाहिये थी। हॉस्पीटल में इलाज के लिए आये कई मरीजो का कहना हैं की यहा पर दो महिला डॉक्टर देख रहे है और फिर उन्हे चिकित्सा प्रभारी के पास भेज दिया जा रहा हैं। लेकिन यहा चिकत्सा प्रभारी अपने कैविन मे नही मिल रहे है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। इस मामले की जानकारी स्थानीय विधायक मीना गंगोला को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी इस पर मीना गंगोला ने कहा डॉक्टरो की जो भी शिकायते आ रहे हैं इसके बारे में सीएमओ को बताया जायेगा और जल्द ही इस समस्या के समाधान किया जायेगा। इस मामले के बारे मे जब हमने चिकित्सा प्रभारी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होने बताया।
“डॉक्टर देवेश गंगवार ने बताया इस तरह की कोई दिक्कत नहीं है यहा पर हॉस्पीटल में सात डॉक्टर है उन के द्वारा भी देखा जा रहा है, करीब 10:15 बजे में वास रूम गया तो वहा से आने में दस मिन्ट लग ही जाते हैं इस दौरान मरीजो द्वारा हल्ला गुल्ला किया जा रहा था । लेकिन ऐसा कुछ नही है अस्पताल प्रशासन सभी को उचित उपचार मुहैया करा रहा है।”
वही स्थानीय लोगों ने विधायक मीना गंगोला से भी हॉस्पीटल में कोई व्यवस्था सही नहीं होने की जानकारी दी इस पर विधायक ने लोगो से कहा है वह इस मामले को आगे रखेगी व जल्दी ही सुविधाए दी जायेगी।

