बेरीनाग में विधायक मीना गंगोला ने बाटे लोगों को दिया मोदी किट।
बेरीनाग न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग कोरोना वाइरस लॉकडाउन से लोगो को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक मीना गंगोला बेरीनाग पहुची और उन्होने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से लॉकडाउन से हो रही परेशानी के बारे मे जानकारी ली , और गरीब जरूरत मंद लोगो को मोदी किट वितरित किये। इसके बाद विधायक मीना गंगोला ने नगर और ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यो के साथ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस मे बैठक की बैठक में मीना गंगोला ने नगर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्षो से स्थिति का जाएजा लिया गया और कहा गया जिस के पास राशन कार्ड हैं उन के लिए तीन तीन महीनों का राशन आ गया है जिसे 15 अप्रैल तक राशन वितरण किया जाना हैं, और कहा जो व्यक्ति के पास राशन कार्ड नहीं और जो गॉव नगर में जरूरत मन्द हैं इन लोगों भोजन सामग्री दी जाएेगी । विकास खण्ड के अन्दर जो भी नये रोड बनने हैं उन में डामरी करण को लेकर डीपीआर तैयार करने को कहा गया। इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष दीपक धानिक, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिंह बाफिला, हरीश चुफाल, ठाकुर सिंह डसीला, मनीष पन्त, कृपाल सिह रोतेला, भगत भौरियाल, मनोज पन्त, नीरू कार्की, मन्जू बाफिला सहित कई लोग मौजूद थे।

