LatestNewsउत्तर प्रदेश

व्यास की राम वन गमन की कथा में श्रद्धालु भावुक

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

जलालपुर ,अंबेडकरनगर। रामलीला मैदान में समाजसेवी मनोज मिश्र उर्फ बब्लू मिश्र के सौजन्य से रामलीला मैदान में चल रही राम कथा के छठे दिन कथा व्यास राजन महाराज ने राम वन गमन की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
एक ओर जहां राम के राजतिलक की तैयारी चल रही थी वहीं दूसरी ओर दासी मंथरा की सलाह पर रानी कैकेई कोप भवन में जा बैठी जिसकी जानकारी बाहर किसी को नहीं थी। कैकेई कि अपनी जिद्द पर अड़ी थी राजा दशरथ उन्हें समझा रहे थे राम के निवास के बाहर भारी भीड़ थी, लक्ष्मण भी वही थे राम ने महल में पहुंचकर पिता को प्रणाम किया, फिर पिता से पूछा क्या मुझसे कोई अपराध हुआ है, कोई कुछ बोलता क्यों नहीं? इस प्रकार कैकई बोली महाराजा दशरथ ने एक बार मुझे दो वरदान दिए थे, मैंने कल रात वही दोनों वर मागा जिससे वे पीछे हट रहे हैं यह शास्त्र सम्मत नहीं है रघुकुल के नीति के विरुद्ध है कैकेई ने बोलना जारी रखा मैं चाहती हूं कि राज्याभिषेक भरत का हो तुम 14 वर्ष के लिए बन मे रहो कैकई ने राम लक्ष्मण और सीता को वस्त्र दिया सीता को तपस्विनी भेष में देख सबसे दुखदाई था। महर्षि विशिष्ट अब तक शांति थे अब उन्हें क्रोध आ गया सीता बन जाएगी तो सभी अयोध्यावासी उनके साथ जाएंगे। राम लक्ष्मण और सीता जंगल जाने से पहले पिता से आशीर्वाद लेने गए महाराजा दशरथ दर्द से कराह रहे थे तीनों रानिया वही थी मंत्री आसपास थे मंत्री रानी कैकेई को ज्ञान दर्शन नीति रीति परंपरा का हवाला देकर समझा रहे थे कैकेई अडी रही राम ने कहा हमे राज्य लोभ नहीं है कथा व्यास ने कहा कि जैसे ही राम महल से निकले माता कौशल्या को का कैकेई के कोप भवन का विवरण दिया और निर्णय सुनाया राम बन जाएंगे, यह सुनकर कौशल्या सुधबुध खो बैठी। लक्ष्मण अब तक शांति थे परंतु क्रोध से भरे हुए थे राम ने समझाया और उनसे बन जाने की तैयारी के लिए कहा कौशल्या का मन था कि राम को रोक ले वन न जाने दे भले ही राजगद्दी न मिले परन्तु अयोध्या में रहे परंतु कैकेई नहीं मानी कौशल्या ने दुखी मन से पुत्र राम और सीता लक्ष्मण को विदा किया।

Share This News