GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

🔷घटना स्थल पर पहुॅची पुलिस को करना पड़ा के आक्रोश का सामना
🔷पथराव से सीओ सहित आधा दर्जन जवानों को आयी गंभीर चोटें
अंबेडकरनगर। अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर सुबह ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया तथा मार्ग जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के बल प्रयोग करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें क्षेत्राधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मृतक व्यवसायी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया है।
मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार का है जहां सोमवार की रात्रि लगभग 9ः30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के मखनहां गांव निवासी व्यवसाई राकेश जायसवाल पुत्र आत्मा जायसवाल को उस समय गोली मार दिया जब वह एक निमंत्रण से वापस आकर पदुमपुर बाजार में अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। गोली लगने से राकेश जख्मी होकर गिर पड़े।स्थानीय लोग एवं परिजन आनन फानन में इलाज के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे लेकिन राकेश नें रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजन शव देने को तैयार नहीं थे। इसी बीच रात्रि लगभग 3ः00 बजे काफी मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया कार्यवाही की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया जाम को खुलवाने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी केके मिश्रा जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष संतोष सिंह विशेन मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि पुलिस के बल प्रयोग करते ही ग्रामीण एवं बाजार वासी आक्रोशित हो गए पथराव करने लगे। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने घेरकर क्षेत्राधिकारी केके मिश्र की पिटाई कर दिया तथा पत्थरबाजी में जहांगीरगंज थाने के उपनिरीक्षक अख्तर आलम कांस्टेबल अमित सिंह समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान बाजार में अराजकता का माहौल बना रहा और दोपहर 1ः00 बजे तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जहांगीरगंज सीएससी पर इलाज हुआ जहां से गंभीर हालत के चलते क्षेत्राधिकारी के के मिश्रा तथा उप निरीक्षक अख्तर आलम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत राकेश का शव पदमपुर बाजार पहुंचा जहां से अंतिम संस्कार के लिए कमरिया घाट स्थित श्मशान घाट ले जाया गया जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पुलिस नें मामले में मृतक व्यवसाई राजेश जायसवाल के पिता आत्मा जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया।
🔷बोले एसपी संतोष कुमार मिश्र
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share This News