समाज कल्याण, कृषि तथा खाद्यान्न विभाग की योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियों को मिलेगा।
न्यूज होम लाइव व्यूरो सचिन गुप्ता
नैनीताल 12 सितम्बर 2019 (सूचना)- समाज कल्याण, कृषि तथा खाद्यान्न विभाग की योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियों को मिल सके। इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिनके बैंक खाता, आधार नम्बर व अन्य जानकारियाॅ उपलब्ध न होने अथवा उनमें त्रुटियाॅ होने से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐंसे पात्र व्यक्तियों को समय से येाजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अभिनव पहल करते हुए ऐसे सभी लाभार्थियों को सम्बन्धित विभागों के माध्यम से कमियों को दूर कराने हेतु डाक द्वारा दो-दो पोस्ट कार्ड उनके घर के पते पर भेजे गये थे। जिनमें से पहले कार्ड पर सम्बन्धित पात्र व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ लेने वंचित रहने का कारण लिखित में बताया गया था, जबकि लोटती डाक हेतु दूसरा कार्ड सम्बन्धित विभाग के नाम से था जिसमें विभाग द्वारा योजना का लाभ दिलाने के लिए चाही गयी सूचनाएं उपलब्ध कराने से सम्बन्धित था।
विभिन्न त्रुटियों के कारण प्रधानमंत्री मानधन योजना के अन्तर्गत 13000 किसाना जो अभी तक किसी त्रुटि अथवा सही जानकारी न भरपाने के कारण लाभ लेने से वंचित थे, इस अभिनव पहल से 10 हजार किसानों द्वारा लोटती डाक पोस्ट कार्ड पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के उपरान्त अभी तक त्रुटि निवारण कर लाभांवित हो चुके हैं। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग में विभिन्न त्रुटियों के कारण लम्बित 3000 पेंशन प्रकरणों में से 2000 पेंशन प्रकरणों का निराकरण करते हुए उन्हें पेंशन योजना से लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पूर्ति विभाग में विभिन्न त्रुटियों के कारण डिजिटाईजेशन कार्य से वंचित 10 हजार में से 7500 का डिजिटाईजेशन करने में सफलता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार इस अभिनव पहल के कारण जनपद में 19500 व्यक्ति विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि अभी भी जिन लाभार्थियों या व्यक्तियों द्वारा लोटती डाक पोस्ट कार्ड अभी तक नहीं भेजे हैं, वह मांगी गयी सूचनाओं सहित शीघ्रता से भेजें ताकि उन्हें भी सम्बन्धित योजनाओं से लाभांवित किया जा सके।

