निष्पक्ष जांच की मांग।
लाल कुआं से न्यूज होम लाइव संवाददाता सचिन गुप्ता
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे गोविंद सिंह दानू के नेतृत्व में तमाम एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसीलदार को सौंपी। इस दौरान छात्र नेताओं ने अपने अन्य समर्थकों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा कर उन्हें जेल भेजने के मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। बता दें कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर बीती 8 सितंबर को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था इसी के चलते यहां आज यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया गया है कि दूसरे पक्ष के नीरज मेहरा और उनके साथियों द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को राजनीतिक दबाव में झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा है यह कार्य जानबूझकर व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है उन्होंने मांग की है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल झूठे मुकदमे हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में जल्द ही निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती है तो एनएसयूआई छात्र लसंघ व यूथ कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस व जिला प्रशासन की होगी।

