FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़

सात पुलिस जवान होंगे शौर्यपदक से सम्मानित

सात पुलिस जवान होंगे शौर्यपदक से सम्मानित


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होना है। जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के सात उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को “छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष 2020′ से सम्मानित किया जायेगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस शौर्य पदक 2020 के लिये चयनित पुलिस जवानों में निरीक्षक मोहसिन खान जशपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक गणेश करमरका बीजापुर, प्रधान आरक्षक रामलाल कश्यप दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक कुटुमथ राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंबम बीजापुर एवं आरक्षक गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा का नाम शामिल है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान दिया जायेगा।

Share This News