FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सेना के जवान को टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले JCB चालक को थाना जौलजीवी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सेना के जवान को टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले JCB चालक को थाना जौलजीवी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी :-

पिथौरागढ। पय्यापौड़ी निवासी त्रिलोक सिंह ने थाना जौलजीवी में आकर तहरीर दी की उसका पुत्र मनोज खड़ायत को जौलजीवी के पास पिथौरागढ़ से आ रहे एक अज्ञात JCB चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा jcb चालक फरार हो गया | तहरीर के आधार पर थाना जौलजीवी में धारा 279/304 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीवी द्वारा अभियुक्त की त्वरित गिरफ़्तारी हेतु उ0नि0  मोहन बोहरा  के नेतृत्व में टीम गठित की गयी | पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए दिनांक 23-01-2022 को  अभियुक्त दीपक बसेड़ा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी हिनकोट थाना असकोट जिला पिथौरागढ़, को पीपली डोठा तिराहा से गिरफ्तार किया गया | अभियुक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है| पुलिस टीम उ0नि0 मोहन बोहरा का0 देवेन्द्र कुमार

 

Share This News