FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

सेराघाट क्षेत्र मे पहला सैन्य अफसर बनकर दीपक ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।

सेराघाट क्षेत्र मे पहला सैन्य अफसर बनकर दीपक ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

सेराघाट क्षेत्र के सेरा उर्फ बडौली ग्राम पंचायत के भनोलीसेरा निवासी दीपक बाणी बना भारतीय सेना मे अधिकारी। दीपक एक साधारण परिवार मे पला बडा है जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा वाल विद्या मंदिर सेरा घाट से हुई।कक्षा 6से 12वी तक की शिक्षा राष्टीय आर्मी स्कूल  हिमाचल प्रदेश से हुई। जिसके बाद दीपक का चयन nda खडकवासला के लिए हुआ ।आज दीपक का पासिगआउट परेड के साथ ही वन बिहार रेजीमेंट मे आर्मी ओरडैन्स मे लेफ्टनैट पद हेतु चयन हुआ है। । दीपक साधारण परिवार का व्यक्तिहै ।जिसके पिताजी बलवन्त बाणी बंगाल इंजीनियर से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त है।। माताजी बिमला बाणी गृहणी है। बडा भाई नीरज ए.आई.टी.पूना से बीटैक कर जांब करते है। दीपक का परिवार घर पर ही रहता है। चाचा गोकुल वाणी दिल्ली मे प्राईवेट जाब करते है।दीपक इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता पिता को देते है। अपने पुत्र के इस पद पर आसीन होने पर बलवन्त बाणी का कहना है कि यह सब इष्टदेव की कृपा व बुजुर्गों का आशीर्वाद है।


दीपक बाणी के आर्मी अधिकारी बनने पर सेराघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है । पूर्व ग्राम प्रधान सेरा उर्फ बडौली व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी ने बताया कि दीपक सेराघाट क्षेत्र में सैन्य अधिकारी बनने वाला पहला व्यक्ति है। जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।।

Share This News