सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने सम्बन्धी पोस्ट प्रसारित करने पर पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग भड़काऊ पोस्ट साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाले पर पूलिस की सतर्कता से कार्यवाही करते हुए सादाब पुत्र मो0 रफी, निवासी – कस्बा बेरीनाग जिला पिथौरागढ़, उम्र – 22 वर्ष, द्वारा सोशल मीडिया में फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने की कोशिश की गई है जिस पर थाना पूलिस बेरीनाग ने युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा – 153(ख), 295(क), 505(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है
थाना प्रभारी हेम पंत ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा सनसनी फैलाने वाली भ्रामक / असत्य / सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाली / वर्ग विशेष के प्रति घृणा फैलाने वाली पोस्ट / टिप्पणी / वीडियो जारी करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है ।

