हल्द्वानी में भव्य रूप से की जाएगी लालटेन यात्रा 15 से 20 हजार कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता लालकुआं
हल्द्वानी में भव्य रूप से की जाएगी लालटेन यात्रा 15 से 20 हजार कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।बताते चलें कि आने वाली 26 तारीख को दिन में कांग्रेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा लालटेन यात्रा निकाली जाएगी ,इस रैली में 15 से 20 हजार तक कांग्रेसियों के एकजुट होने की संभावना लगाई जा रही है,
-वहीं आज लाल कुआं में हुई बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा कि आने वाली 26 तारीख को हल्द्वानी में एक भव्य रैली निकाली जाएगी जिसमें 15 से 20 हजार कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ,वह भाजपा सरकार को लालटेन दिखाने का काम करेंगे भाजपा सरकार ने इन 3 सालों में शून्य कार्य किया है और होने वाले कामों पर भी अंकुश लगा दिया है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी का दायित्व बनता है कि हम भाजपा सरकार को लालटेन दिखाएं, वह होने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेश एक तरफा जीत हासिल करेगी और पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा
वही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आज तक कोई भी कार्य ऐसा नहीं किया जिसे की जनता को या एक आम आदमी को कोई फायदा हुआ हो यह किसानों की हितैषी नहीं बल्कि शत्रु है इन्होंने आम आदमी की जिंदगी बद से बदतर कर दी है और हम इन्हें आने वाले 2022 चुनाव में जवाब देंगे व पूरे राज्य की जनता भाजपा सरकार को जरूर जवाब देगी ऐसा मेरा मानना है।

