मुख्यमंत्री आज होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर 02:00 बजे भिलाई-3 हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:15 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम बटंग पहुंँचेंगे जहाँ आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में भाग लेंगे। इसके पश्चात ग्राम बटंग से 03:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर रायपुर जिले के ग्राम तुलसी बाराडेरा पहुंँचकर राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे शाम 05:00 बजे तुलसी बाराडेरा से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचेंगे।

