” हिमालया इंटर कॉलेज को मिली एनसीसी की स्वीकृति”
” हिमालया इंटर कॉलेज को मिली एनसीसी की स्वीकृति”
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चौकोडी। हिमालया इंटर कॉलेज को एन. सी. सी. की सीनियर डिविजन (कक्षा 11वीं और 12 वीं) के लिए एन. सी. सी. की वाहिनी 80 पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हो गई है , जिस पर विद्यालय प्रबंधक श्री प्रकाश कार्की तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती देवबाला बिष्ट ने हर्ष के साथ खुशी जाहिर करते हुए समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं . तथा इस विषय पर विद्यालय के संस्थापक श्री चंद्र सिंह कार्की द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह एक लंबे अरसे से एन. सी. सी. की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे , तथा इस संबंध में पूर्व में भी कई बार संबंधित विभागों में आवेदन प्रस्तुत किए गए ,परंतु काफी अर्से और प्रयासों के बाद आज सफलता प्राप्त हुई, इसके लिए उन्होंने एन. सी. सी. की वाहिनी 80 पिथौरागढ़ के समस्त अधिकारियों को करबद्ध धन्यवाद और आभार प्रकट किया है.

