भीषण सड़क हादसे में 16 की मौत, पांच घायल,

एनएचएल नेटवर्क:-
महाराष्ट मे रात एक भीषण हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की जान चली गयी। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरों को देखकर हर कोई भावुक हो उठा। हादसा महाराष्ट्र प्रांत के जलगांव में रविवार रात एक बजे हुआ। किंगाव के पास तेज गति से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रक पपीते से भरा हुआ था ट्रक में 21 मजदूर भी सवार थे। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। किंगांव के पास अंकलेश्वर बेरहानपुर स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद चीख पुकार मची तो हाईवे पर जा रहे कई वाहनों ने रोककर हादसे के पीडि़तों की मदद करनी चाही, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि हर कोई हादसे के वीभत्स दृश्य को देखकर स्तब्ध था। आनन फानन में किसी ने पुलिस को हादसे की खबर थी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। क्रेन से जब ट्रक को सीधा किया गया तब तब कई मजदूर और महिलाएं बच्चे जान खो चुके थे।
16 मृतकों में 15 की पहचान हुई
हादसे में मरने वाले 16 में से 15 लोगों की पहचान हो पाई है। इनमें शेख हुसैन शेख (30), सरफराज कसम तंणावी (32), नरेंद्र वमन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तंणावी (20), संदीप युवराज भारेराव (27), अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भारेराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), शारदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग (3), संगीता अशोक बाग (35), समनबाई इंगले (24), कामाबाई रमेश मोरे (45) और सबनुर हुसैन तंडावी (53) शामिल हैं।

