होल्याराे पर हमले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग के उडियारी में होली मनाकर लौट रहे ग्रामीणों पर हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पास 28 मार्च पहले 28 मार्च
को हुई थी घटना को उडियारी बैंड के पास पिंगलीनाग मंदिर में होली मनाकर अपने गांव गरांऊ लौट रहे लोगों पर कुछ युवकों ने हमला कर मारपीट कर दी थी। इस घटना में गरांऊ निवासी कुंडल सिंह मनराल, गिरीश चंद्र पांडे, हरीश मनराल घायल हुए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इस मामले में बेड़ीनाग थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सुखबीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और घटना के चार घंटे बाद ही दो आरोपियों ग्राम उडियारी निवासी इंद्रजीत और पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश राय, कांस्टेबल संजीव यादव, मोहन सिंह, सुंदर सिंह शामिल रहे।

