एकलव्य एकेडमी चौकोड़ी की छात्रा कु रिदिमा जोशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालयके लिए हुआ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। एकलव्य एकेडमी चौकोड़ी की छात्रा कु रिदिमा जोशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के लिये हुआ है।रिदिमा के पिता दीपक जोशी व माता कुसुम जोशी दोनों शिक्षा विभाग में सेवारत हैं।कु रिदिमा बचपन से मेधावी छात्रा के रूप में बहुआयामी प्रतिभा की धनी रही है।
विद्यालय के प्रबंधक हरीश चुफाल तथा समस्त विद्यालय परिवार ने रिदिमा के दोबारा जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन पर खुशी जताई है।पूर्व में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में भी रिदिमा का बेहतरीन अंकों के साथ चयन हुआ था।

