LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरिया जिला कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

छत्तीसगढ़ से मुकेश भारती की रिपोर्ट


विभाग प्रमुखों को त्वरित कार्यवाही कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के दिए निर्देष

कोरिया :-कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां जिला कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के बाद सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये।
जिले के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी षिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को दिये। जिसमें ग्राम पेण्ड्री की फिरोजवी ने सहायिक के पद पर नियुक्ति, ग्राम छोटे कलुआ के देव नारायण ने भूमि के कब्जा के आधार पर पट्टा दिलाने एवं अवैध कब्जा हटाने, ग्राम कठौतिया के जमुना प्रसाद ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने, ग्राम पंचायत गडतर में विद्युत विस्तार, ग्राम षिवपुर के फितु सिंह ने षासकीय भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम चिरईपानी के बहालो बाई ने वन भूमि का पट्टा दिलाने सहित कई लोगों ने अपने आवेदन पत्र दिये। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित समय में निराकरण कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देष दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News