LatestNewsछत्तीसगढ़

साफ-सफाई के अभाव में 04 होटल, रेस्टोरेंट पर 08 हजार रू. का अर्थदण्ड


न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा :-
नगर पालिक निगम केारबा के स्वच्छता विभाग के अमले ने आज नगर के 04 होटल, रेस्टोंरेंट का औचक निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की तथा साफ-सफाई के अभाव एवं व्याप्त अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए इन होटल, रेस्टोरंेट पर 08 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया।
वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव एवं खान-पान की की स्वच्छता से होने वाली बीमारियों की रोकथाम की दिशा में एहतियाती कदम उठाते हुए आयुक्त श्री एस.के. दुबे के निर्देश पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.के. सारस्वत एवं निगम के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी के नेतृत्व में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नगर के होटल, रेस्टोरेंट पर पहुंचकर वहां की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। डाॅ.संजय तिवारी ने बताया कि परिवहन नगर कोरबा स्थित इंडियन काफी हाउस, होटल सेंटर पाइंट, डिलिशियस वल्र्ड एवं होटल टाप एन टाउन का आज औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान किचन, भोजन हाल तथा परिसर की स्वच्छता की स्थिति, खाना पकाने वाले व परोसने वाले बर्तनों की स्वच्छता, किचन में खाना बनाने वाले व परोसने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है अथवा नहीं, होटल, रेस्टोरेंट से उत्सर्जित अपशिष्ट के निष्पादन की व्यवस्था नियमानुसार की गई है या नहीं सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की सघन रूप से जांच की गई। उन्होने बताया कि इन चारों होटल, रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का अभाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए इन पर 08 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।
विभिन्न होटलों में मिली गंदगी व अव्यवस्थाएं- डाॅ.तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंडियन काफी हाउस में पीने वाले पानी का बर्तन स्वच्छ नहीं था तथा फ्रीजर में रखे गए खाद्य पदार्थ अस्वच्छ रूप से खुले रूप में रखे गए थे, साथ ही खाना पकाने वाले स्थान के नजदीक ही गंदे बर्तनों को खुले रूप में रखा गया था। उन्होने बताया कि होटल सेंटर पाइंट में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया, चाय-नाश्ता बनाने वाले स्थान पर गदंगी पाई गई तथा कार्य में संलग्न कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया है, इसी प्रकार डिलिशियस वल्र्ड में निरीक्षण के दौरान पाया कि खाद्य पदार्थो को सार्वजनिक नाली में बहाया जा रहा है, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया है, किचन का फ्लोर गंदा है, साथ ही वाटरकूलर में भी गंदगी पायी गई है। इसी प्रकार होटल टाप एन टाऊन के किचन में गंदगी पायी गई। उन्होने बताया कि इन अव्यवस्थाओं केा गंभीरता से लेते हुए इन प्रतिष्ठानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई तथा उन्हें चेतावनी दी गई कि वे व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से चुस्त-दुरूस्त करें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

Share This News