पत्नी-बच्चे गए थे शादी समारोह में, पति ने अज्ञात कारणों से कमरे में लगा ली फांसी
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
छत्तीसगढ़/कोरबा: पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर शादी समारोह में शामिल होने गयी हुई थी. इधर पति न देर रात अपने कमरे में फांसी में झूलकर अपनी जान दे दी. सुबह इस बात की भनक मृतक के छोटे भाई को मिली तो उसने इसकी सूचना अपने परिजनो को दी. आत्महत्या का यह मामला कटघोरा थानान्तर्गत वार्ड क्रमांक 01 का है जबकि मरने वाले शख्स का नाम प्रकाश चंद्र सोनी पिता स्व. कन्हैय्या सोनी है. प्रकाश ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जानकारी नही मिल सकी है.
मृतक के भाई के मुताबिक प्रकाश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. कल रात वह करीब 9 बजे घर लौटा और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया. आज सुबह जब काफी देर के बाद भी प्रकाश कमरे से बाहर नही आया तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नही आई. इसके बाद उन्होंने जब खिड़की से झांका तो प्रकाश का शव फंदे पर लटक रहा था. उन्होंने इसकी सूचना फौरन अपने पड़ोसियो को दी. पुलिस ने इस सम्बंध में मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ले लिया है.
शांत स्वभाव के प्रकाश ने किन वजहों से फांसी लगाई है इसका खुलासा नही हो सका है. लोगो के मुताबिक पारिवारिक वजहों से उसने अपनी जान दी है और यही वजह भी है कि फांसी पर झूलने के लिए उसने उस मौके को चुना जब घर के लोग बाहर गए हुए थे. बहरहाल पुलिस पंचनामे के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस ने वजह जानने कुछ लोगो से प्राथमिक पूछताछ भी की है.

