खेलते – खेलते दो सगी बहनों की हुई मौत से पूरा गांव मातम के आगोश में
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
जशपुर:खवर जशपुर जिले के पत्थलगांव से आ रही है जहां एक ही परिवार की दो सगी बहनों की एक साथ मौत हो गयी है।मौत की वजह एक नवनिर्मित कुएं को बताया जा रहा है ।घटना पत्थलगांव से महज 5 किमी दूर मारातराई गाँव की बताई जा रही है जहां सोमबार की सुबह करीब 10 बजे 10-12वर्षीय हेमंती और देवन्ति खेलते खेलते जेसीबी से खोदे गए एक नौ फीट गढ़े के नीचे गए गड्ढे में भरपूर पानी होने के चलते दोनो की सांस पानी के अंदर की थम गई थी ।हांलाकि थोड़ी ही देर में गड्ढे के पास गाँव वाले भी पहुंच गए और जैसे तैसे दोनो बहनों को गड्ढे से बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक अस्पताल पत्थलगांव लाये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

