पहले की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ,अब चपरासी को घर-घर भेज वापस मंगवा रहे वितरण कि हुई साइकिले
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
ब्रेकिंग न्यूज
हरदीबाजार:- आदर्श ग्राम पंचायत छिन्दपुर के हॉयर सेकेंडरी स्कूल में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के.आर.डहरिया के द्वारा दिनांक 19/03/2019 को स्कूल के 9 वी क्लॉस के 43 छात्र -छात्राओं को साइकल वितरण किया गया एवं अचार सहित में साइकल वितरण की खबर को लोकसदन मे प्रामुखता से प्राकाशित किया ,जिसकी खबर सुनकर प्रभारी प्राचार्य के.आर.डहरिया ने दिये हुए सभी सायकल वापस मांगने के लिये सभी छात्र छात्राओं के घर अपने चपरासी को भेजा और चपरासी के द्वारा सभी के घर जाकर फिर से सायकल वापस करने को कहा गया, जिसमें सभी छात्र छात्राओं के पालक के द्वारा साइकल स्कूल में वापस किया गया । जिसे हमारे क्षेत्रिय मिडिया सहयोगियो ने अपने कैमरे मे यह कारनामा श्री डहरिया का कवर कर लिया गया । अब देखना है कि विभाग के उच्चयधिकारी क्या कारर्वाही करते है ? या मनमानी करने के लिए नजर अंदाज कर देते है ।

