शहीद दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
हरदी बाजार ग्रामीण अंचल में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि । इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक सदस्य श्री कृष्ण मणि दुबे ने दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !तत्पश्चात गांव के सम्माननीय नागरिक गण एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर अखंड भारत के नक्शा के सीमा पर दीप को रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के जिला प्रचार प्रमुख श्री अजय कुमार दुबे ने शहीद दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला! साथ ही वर्तमान पीढ़ी को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की कसम खिलाई। कार्यक्रम में ग्राम के प्रबुद्ध जन श्री जगदीश अग्रवाल, विनोद उपाध्याय ,दिनेश गुरुद्वान,मदन गुरु द्वान, बजरंग यादव, डॉ विजय राठौर, घनश्याम श्रीवास ,प्रदीप राठौर ,राजराम राठौर,निलेन्द्र राठौर सहित आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्र सेविका समिति की श्रीमती मंजू दुबे एवं समिति की सेविका आएं व स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।

