berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी दिव्यांग राजू धामी का ब्रहस्पतिवार को कार्कीनगर इंटर कालेज तथा चौकोड़ी की  ‘एकलव्य’ संस्था में स्वागत

न्यूज लाइव डिजिटल टीम के लिए कैलाश चन्याल की रिर्पोट:–

अंतर्राष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी दिव्यांग राजू धामी का ब्रहस्पतिवार को कार्कीनगर इंटर कालेज तथा चौकोड़ी की  ‘एकलव्य’ संस्था में स्वागत व अभिनंदन किया गया।कार्की नगर में राजू धामी द्वारा नशा मुक्ति कर जीवन में दृढ निश्चय के साथ युवाओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी , छात्र संघ महासचिव धीरज मेहरा, चौकोड़ी के मनीष पाठक,सोनू मेहरा, गोल्डी खड़ायत, समाज सेवी मनोज कार्की लोहाथली, दीपक उप्रेती आदि चौकोड़ी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजू भाई को स्मृति चिन्ह भेंट किये।संस्था ‘एकलव्य’ में संस्था के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टार दिव्याँग खिलाड़ी धामी के autograph लिये।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरीश चुफाल ‘एकलव्य’, संस्था प्रकृति एवं संस्कृति व प्रकृति अनुसंधान संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री माया दत्त जोशी जी,ओजस्वी रिसार्ट के रमेश पाण्डे ,हार्दिक रिसार्ट के हरीश भण्डारी ,ग्राम प्रधान मनोज कुमार सानी, गोकुल देउपा, निर्मला आदि लोग उपस्थित थे।

Share This News