LatestNewsदिल्ली

अंतागढ़ टेपकांड की अगली सुनवाई 12 सितंबर को


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर– अंतागढ़ टेपकांड मामला में वाईस सैंपल के लिएशये लगायी गयी अर्जी पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। बहस के दौरान डॉ. पुनीत गुप्ता के वकील विवेक शर्मा और मंतूराम पवार के वकील अमित बनर्जी ने वाईस सैंपल लेने लगाये गये आवेदन का भी विरोध किया। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी वहीं मामले में अमित जोगी ने कोर्ट में वकील एसके फरहान के माध्यम से आवेदन दिया जिसमें उन्होंने खुद बहस करने की बात कही है इसके लिये प्रोडक्शन वारंट में उन्हें बुलाया जाये। कोर्ट अमित जोगी के आवेदन को स्वीकार करते हुये 12 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट भेजकर उन्हें बुलायेगा । गौरतलब है कि अमित जोगी अभी अपोलो हास्पिटल के आईसीयू मे और पुलिस अभिरक्षा में है।

Share This News