berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अभद्रता के विरोध मे उतरा  डिप्लोमा इन्जिनियर संघ पिथौरागढ।

अभद्रता के विरोध मे उतरा  डिप्लोमा इन्जिनियर संघ पिथौरागढ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। लोक निर्माण विभाग एन एच के सहायक अभियंता विवेक सक्सेना के साथ लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फार्तयाल की अभद्रता और मारपीट की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग विरोध में उतर आया है। उधर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी विरोध जताया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ ने निंदा व भर्त्सना की। संघ ने कहा कि विभाग के इंजीनियर आपदा काल में राज्य की सड़कों को खुला रखने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उत्साहवर्धन के बजाय इस तरह की घटनाओं से मनोबल पर विपरीत असर पड़ रहा है। वे भय व आतंक के माहौल में कार्य करने को बाध्य हैं।उन्होंने मांग की कि विधायक के विरुद्ध राजकीय कार्यों के संपादन के दौरान बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। अन्यथा लोक निर्माण विभाग के समस्त अभियंता कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे। जनपद अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। उधर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी इस घटना की निंदा की है। संघ के महासचिव जयपाल सिह दोषाद ने कहा कि राज्यकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता की वह निंदा करते हैं। सरकार से मांग करते हैं कि कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share This News