अवैध वसूली प्रयास की कथित गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
राजस्थान…..

न्यूज होम लाइव के लिए झुझुनू सिघाना से राजेश कुमार शर्मा की रिर्पोट:-
श्रीमाधोपुर(सीकर ,राजस्थान), सीकर पुलिस प्रेस ग्रुप से हासिल प्रेस नोट मुताबिक म सीकर एस पी महोदय कुंवर राष्ट्र दीप के नेतृत्व में नीमकाथाना एएसपी रतन लाल भार्गव ,माननीय रींगस सर्किल डीएसपी बनवारी लाल धायल के संबंधित नेतृत्व और श्रीमाधोपुर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक करण सिंह के निकटतम नेतृत्व में मुकदमा नंबर 296/21 धारा 452,506 भा द स में वांछित कथित आरोपी मुलजिमान राकेश पुत्र नाथूराम आर ओ जोधा वाली तन जयराम पुरा पुलिस स्टेशन श्रीमाधोपुर जिला सीकर ,ओम प्रकाश उर्फ ओमी पुत्र भानाराम उम्र 22 साल आर ओ सामोता की ढाणी शिवपुरा पुलिस स्टेशन श्रीमाधोपुर, सीकर ,यशवंत पुत्र कालूराम उम्र 22 साल आर ओ ढाणी रूडावाली तन जयरामपुरा पुलिस स्टेशन श्रीमाधोपुर सीकर ,कमलेश पुत्र जवाहर सिंह उम्र 21 आर ओ ढाणी नवोडी तन रलावता
पुलिस स्टेशन खंडेला सीकर को प्रोडक्शन वारंट पर दौसा कारागृह से प्राप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया । पुलिस प्रेस नोट मुताबिक घटना विवरण प्रस्तुतीकरण में प्रार्थी कथित पीडित कथित मुस्तगिस परिवादी सौरभ हमला ने रिपोर्ट प्रस्तुत की कि 19/7/21 को रात करीब 9•30 बजे कथित आरोपी राकेश आर ओ जीतरवालों की ढाणी रलावता के नंबर से सौरभ के वाट्स ऐप पर कथित थ्रेट मेनास धमकी फोन कर के कथित जान से मारने और कथित श्रीमाधोपुर स्थित सौरभ की होटल को तोड फोड करने और लूटने की धमकी थ्रेट मेनास दी ग ई। इसके बाद 20/7/21 को सुबह करीब दस बजे उक्त आरोपी राकेश ने श्रीमाधोपुर में रींगस रोड पर स्थित व्यापारी महेंद्र कुमार भादवा पर कथित हमला किया
और इसके करीब आधा घंटा बाद श्रीमाधोपुर बाईपास पर एल्यूमिनियम व्यापारी शैलेंद्र कुमार पर हमला करके उसके दोनों पैर तोड दिए तत्पश्चात कथित आरोपी व्यापारी सौरभ के होटल पर आए और व्यापारी सौरभ के कथित हमलावरों के हाथ नहीं लगने पर धमकी थ्रेट मेनास देते हुए फरार हो गए। इसके बाद 21/7/21 को व्यापारी सौरभ के पास कथित आरोपियों राकेश कुमार और यशवंत कुमार का पुनःकथित वाट्स ऐप कोल आया और उसको (व्यापारी सौरभ को ) दो दिन में कथित रूप से जान से मारने ,पूरे परिवार को खतम करने की धमकी दी और बताया कि वे (कथित आरोपी )उसको (व्यापारी सौरभ को )कथित जान से मारने आए थे लेकिन वो(व्यापारी सौरभ ) बच गया ,हाथ नहीं लगा ,लेकिन सौरभ को मारेंगे जरूर ,उनको (कथित आरोपियों को )जेल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस आशय की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 296/2021 धारा 452,506 भादस दर्ज कर अनुसंधान किया गया ।

