आईटीआई के छात्र की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, क्षेत्र में तनाव
सिवान/न्यूज़ लाइव डेस्क:-
सिवान:- सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हो रही हत्यायों से ग्रामीण खौफजदा हो गए हैं. अभी बीते दिन आलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझी भी नही थी की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बलिराम शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र और आईटीआई के छात्र विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की राजा को चाकू से गोद निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए रामपुर गांव के बगल के बासोपाली चंवर में फेंक दिया ताकि रात को कुत्ता- सियार लाश को नोच डाले और उसकी सुबह पहचान नहीं हो सके.
घटना की जानकारी लोगो को उस समय हुई जब गांव वाले अहले सुबह शौच करने के लिए लोग खेतों की तरफ निकले तो विक्की की लाश चवर में दिखाई दी. लाश देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए उन्होंने तत्काल इसकी सुचना विक्की के घरवालों को दी तो घरवालों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
इसके बाद घटना की सुचना मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिजीत सिंह को दी गयी. परिजनों ने बताया की शुक्रवार को गांव में ही एक बरात आयी थी और विकास उसी बारात में खाना खाने गया था. उसी दौरान किसी का फोन आया और वह बात करते हुए चला गया. देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो घरवालों को लगा कि वह गांव में आर्केस्ट्रा देख रहा है. रात के 12:00 बजे के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया उसी समय घर वाले परेशान हो गए रात को ही उसे खोजना शुरू कर दिया लेकिन विकास का कहीं अता-पता नहीं मिला सुबह जब उसकी लाश चंवर में मिली तो सबके होश उड़ गए.आपको बता दे की विक्की भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. एक साल पहले वह पटना में रह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद हथुआ से ITI कर रहा था. गांव में किसी से उसका कोई मनमुटाव नहीं था और ना ही कोई नशा करता था. विक्की के पिता बलिराम शर्मा विदेश रहते हैं.
इधर विक्की की हत्या के बाद मां धर्मशीला देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. वे अपने इकलौते पुत्र को खोने के बाद बेसुध पड़ी थी. परिजनों का कहना था कि विक्की की हत्या दूसरे जगह कर के चंवर में फेंक दिया गया है. क्योंकि वहां खून का धब्बा हल्का दिखाई दे रहा था. विक्की को पेट में पचास जगह चाकुओं से गोदा गया है.पिछले एक हफ्ते में हुए दो नवयुवको की हत्याओ ने प्रशासन के लिए चुनौती पेश की है. अभी आलोक हत्याकांड का खुलासा भी नही हुआ तब तक विक्की की हत्या ने प्रशासन के सामने एक नयी चुनौती पेश कर दी. अब देखना यह लाजमी होगा की प्रशासन इन दोनों हत्याकांड के मुजरिमो तक कब पहुँच पाती है तथा कब उनकी गिरफ्तारी होती है!

